Search

May 4, 2026 11:46 pm

नम आंखों से दी अंतिम विदाई, पुलिस लाइन में अमित मरांडी को श्रद्धांजलि

स्वर्गीय अमित मरांडी के पार्थिव शरीर को उनके गृह जिला दुमका स्थित पुलिस लाइन लाया गया। यहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दुमका, पुलिस केंद्र पाकुड़ के अधिकारीगण, पुलिस एसोसिएशन शाखा पाकुड़ एवं दुमका, पुलिस मेंस एसोसिएशन दुमका तथा दुमका जिला बल के जवानों की उपस्थिति में उन्हें विधिवत श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने स्वर्गीय अमित मरांडी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ जीवन और सेवाओं को याद किया। इसके पश्चात उनके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हेतु उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

img 20260504 wa01544739972223787871456
img 20260504 wa01534370799311822853645

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!