Search

October 12, 2026 10:31 am

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम: अनिता देवी की नास्ते की दुकान का शुभारंभ

अमर भगत

महिला आत्मनिर्भरता की एक मिसाल देते हुए अमरापाड़ा थाना के समीप एक नास्ते की दुकान का शुभारंभ किया गया। इस दुकान की मालकिन अनिता देवी, जो अमीरजोला की निवासी हैं, ने रोशनी समूह से जुड़कर बिजनेस लॉन प्राप्त किया और अपना रोजगार शुरू किया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस के बीपीएम, बीपीओ, पीसीएम, और वीओ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। अनिता देवी की इस पहल से अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा मिलेगी। अनिता देवी ने कहा, मैंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए रोशनी समूह से जुड़ी और बिजनेस लॉन प्राप्त किया। मैं चाहती हूं कि अन्य महिलाएं भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे आएं और आत्मनिर्भर बनें। इस अवसर पर मौजूद जेएसएलपीएस के अधिकारियों ने कहा, हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!