Search

April 27, 2026 12:28 am

विधिक सेवाएं सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड़। नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विधिक सेवाएं सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ श्री बालकृष्ण तिवारी, उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधाकृष्ण, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो मोहिउद्दीन, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिल्पा मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी ने बताया की विधिक सेवाएं सशक्तिकरण शिविर का उद्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ एवं जिला प्रशासन पाकुड़ के तत्वाधान में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं झालसा रांची के द्वारा शुरू किए गए योजनाएं ( मानवता, कर्त्तव्य, श्रमेव वंदते, तृप्ति, निरोगी भव, आत्मनिर्भरता, चेतना एवं शक्ति) के अंतर्गत सभी वर्गो के लोगों यथा महिला, विधवा, बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग,अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति पीड़ितों व असहाय एवं किन्नरों एवं इत्यादि को सशक्त बनाने एवं लाभ प्रदान करने हेतु विधिक सेवाएं सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि गरीब अशिक्षा या कोई अन्य कारणों से कानूनी लाभ से वंचित न हो इसके लिए लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में अधिवक्ता के द्वारा निःशुल्क सभी सम्बन्धित मामलों के सारे प्रक्रिया एवं सुलहनीय वादों का निष्पादन किया जाता है। उपायुक्त ने बताया की कानूनी जानकारी के अभाव में लोग न्याय से वंचित हो जाते है। विधिक सेवाएं सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित होने से लोगो को कानून के जानकारी मिलने के साथ कनूनी तौर पर सशक्त हो सकें। उन्होंने कहा कि लोगो की समस्या का समाधान हेतु प्रत्येक मगंलवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगाई जाती है। इस जनता दरबार में लोगों की समस्या का त्वरित निष्पादन किया जाता है।उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा की सरकार के सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने में कोई भी परेशानी हो तो पीएलवी सभी प्रखंड में मौजुद है जो विधिक सहायता प्रदान करने में सहयोग करता है।
सशक्तिकरण शिविर में जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी, उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, डीडीसी मो० शाहिद अख्तर ने कई लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया। जिसमें जेएसएलपीएस के तहत 48 सखी मंडलों को 55 लाख का बैंक लिंकेज, आजीविका पशु सखी को किट, सखी मंडल की दीदियों को आईडी कार्ड, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना,दीदी बाड़ी योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री वृद्ध/ विधवा पेंशन योजना,बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन योजना के तहत कई लाभुकों एवं कंबल वितरण किया गया।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, डीएसपी बैधनाथ प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर चंदन, एसएमपीओ पवन कुमार, प्रभारी डीपीएम ई-पंचायत आनंद कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, जिला समन्वयक निभा कुमारी, जेएसएलपीएस के सखी मंडल की महिलाएं, पारा लिगल वॉलिंटियर्स, इंडियन कम्युनिटी क्लब के अध्यक्ष जेड एच विश्वास समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231127 WA0035
IMG 20231127 WA0032
IMG 20231127 WA0031
IMG 20231127 WA0034
IMG 20231127 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!