फर्जीवाड़ा एवं दहेज मामले को लेकर की गई गिरफ्तारी।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा पुलिस ने गुरुवार को कांड संख्या 41/23 के आरोपी शिव कुमार रविदास एवं 6/24के आरोपी अनिल मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि हाथकाठी निवासी शिव कुमार रविदास ने फर्जी लाइसेंस बनाकर थाना क्षेत्र के झानगड़िया गांव निवासी करीम अंसारी एवं अंसुर अंसारी से साठ साठ हजार लिया था। आवेदक के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज था। वही दूसरा आरोपी अनिल मंडल के ऊपर दहेज प्रताड़ना का आरोप उनके पतोहु ने लगाया था। दोनो आरोपी को पुलिस की तलाश थी, दोनों लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। जिन्हे आज कड़ी मशक्कत के बाद उक्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।







