प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के हिरणपुर लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क रांगा के समीप थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने एक ओवरलोड गिट्टी लदा हाइवा जब्त किया है। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 16जी5945 हिरणपुर थाना क्षेत्र के क्रेसर से गिट्टी लोड कर गोड्डा की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि ओवरलोड गिट्टी लदा हाइवा को जब्त कर आवश्यक कारवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को प्रेषित किया गया है।










