Search

April 26, 2026 5:14 am

गरीबों को भोजन, वस्त्र दान और अब दूसरों की जान बचाने को एक हजार हेलमेट बांटेंगे लुत्फुल हक

बजरंग पंडित

पाकुड़। लंदन, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों में समाज सेवा के लिए सम्मानित हुए लुत्फुल हक एक हजार बाइक चालकों को हेलमेट बांटेंगे। बाइक चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के मकसद से एक हजार हेलमेट का निःशुल्क वितरण करेंगे। इसका आगाज भी हो चुका है। पिछले महीने ही इसकी शुरुआत हो चुकी है। गरीबों को भोजन, वस्त्र दान और आर्थिक मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाले जाने-माने चर्चित समाजसेवी लुत्फुल हक ने दूसरों की जान बचाने के लिए हेलमेट वितरण शुरू किया है। प्रशासन के सहयोग से नगर थाना से हेलमेट वितरण शुरू हो चुका है। पूरे जिले में एक हजार हेलमेट वितरण का लक्ष्य रखा है। पिछले महीने शुरू हुए हेलमेट का वितरण शुक्रवार को दूसरी बार भी किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, डीएसपी बैजनाथ प्रसाद एवं पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार की उपस्थिति में बाइक चालकों को हेलमेट दिया गया। हालांकि वैसे हेलमेट चालकों को हेलमेट दिया गया, जो किसी कारणवश हेलमेट नहीं ले पाए हैं। जिनके पास हेलमेट उपलब्ध नहीं है। वहीं हेलमेट वितरण के साथ ही इसके फायदे के बारे में बताया गया और नियमित रूप से हेलमेट लगाकर बाइक चलाने का अनुरोध किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, डीएसपी बैजनाथ प्रसाद, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल एवं पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बाइक चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने कहा कि बिना हेलमेट पहने बाइक चलाना नियम के खिलाफ है। इसके लिए जुर्माना तक भरना पड़ता है। अगर आप हेलमेट पहनकर बाइक चलाएंगे तो जुर्माना भरना नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर दुर्घटना होने पर सिर पर चोट लगने की संभावना कम हो जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनाओं में सिर पर चोट लगने की वजह से आपकी जान जा सकती है। आपके साथ आपका परिवार, आपके चाहने वाले होते हैं। किसी एक व्यक्ति के चले जाने से पूरे परिवार पर असर पड़ता है। आप जब घर से निकलते हैं तो परिवार के लोग आपका इंतजार कर रहे होते हैं। अगर आपके साथ बिना हेलमेट के सिर पर चोट लगने से बड़ी घटना हो गई तो आपके परिवार का क्या होगा, इसका फिक्र आपको होना चाहिए। अधिकारियों ने समाजसेवी लुत्फुल हक के इस पहल की जमकर सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए समाज में संदेश देने का यह बेहतरीन तरीका है। इससे बाइक चलाने वाले लोगों में संदेश जाएगा। लोगों को समाजसेवी लुत्फुल हक की भावनाओं को समझना होगा। इधर लुत्फुल हक का मानना है कि जिले में आए दिन दुर्घटना से मरने वालों में अधिकतर बाइक चालक बिना हेलमेट के देखे जाते हैं। लोग अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं है। यह छोटा सा पहल सिर्फ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए शुरू किया गया है। लुत्फुल हक ने कहा कि प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रशासन के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।‌ मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन एवं सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी भी मौजूद थे।

img 20231215 wa00393980537246879873302
img 20231215 wa00417316753136448339794
img 20231215 wa00408274135470078991825
img 20231215 wa00363803967975567787749
img 20231215 wa00357755883193351677648
img 20231215 wa00374264083391792540855
img 20231215 wa00385856642834560024405

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!