Search

October 11, 2026 12:25 pm

अवैध स्टोन चिप्स परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 5 हाईवा जप्त।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ में खनन निरीक्षक और थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने अवैध स्टोन चिप्स परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की।सुबह करीब 03.30 बजे पाकुड़-कोटालपोखर मेन रोड पर सेजा गाँव के निकट गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई, जिसमें बिना माईनिंग चालान के अवैध स्टोन चिप्स लदे 05 हाईवा जप्त किए गए। इस संबंध में खनन निरीक्षक के आवेदन पर पाकुड़ (मु0) थाना में काण्ड संख्या 202/2024 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 303(2)/3(5) BNS-2023, 54 of JMMC-2004, 4/21 of MMDR Act-1957, 7/9/13 of J.M. (P.I.M.T.&S) Rule-2017 के तहत जप्त किए गए सभी 05 हाईवा के चालक एवं मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!