Search

May 12, 2026 4:28 pm

विश्व आदिवासी दिवस पर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, मालदा की टीम विजेता।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर यूथ क्लब पाकुड़िया की ओर से प्लस टू हाई स्कूल मैदान में आयोजित दो दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को संपन्न हुआ। निर्णायक मुकाबला प्रतिबाद क्लब मालदा और समीर एंड सुमित एकादस दुमका के बीच खेला गया। रोमांचक मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां मालदा ने 5-4 से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रीष्टमनी हेम्ब्रम, प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी और पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। विजेता टीम को 50 हजार रुपये, उपविजेता को 40 हजार रुपये, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रही टीमों को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान में भारी भीड़ जुटी। प्रतियोगिता का सफल संचालन यूथ क्लब के अध्यक्ष गिलवट हांसदा, उपाध्यक्ष कोर्नेलियुस मरांडी, महासचिव फ्रांसीस हांसदा, कोषाध्यक्ष बापी टुडू और क्लब सदस्यों ने किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!