सतनाम सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 25 मई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मंडलकारा पाकुड़ की निरीक्षण किया गया। उक्त स्थल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी ने जेल की साफ सफाई भोजन, पानी के सुविधा मेडिकल सुविधा लीगल एड क्लिनिक, एवम् दवाई वितरण की पंजी की निरक्षण किया यदि कोई विचाराधीन बंदी की अधिवक्ता नही हो तो निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने हेतु तथा जेल के अंदर स्थित अस्पताल का निरक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश जेल अधीक्षक को दी गई इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुर के सचिव अजय कुमार गुड़िया उपस्थित रहें।





