Search

September 26, 2026 10:13 am

इंजन ब्रेकडाउन से घंटों बाधित रहीं कई ट्रेनें, यात्रियों को हुई भारी परेशान‍ी।

पाकुड़। गुरुवार को पाकुड़-तिलभिट्टा रेलखंड पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक खाली मालगाड़ी का इंजन तकनीकी खराबी के चलते बीच ट्रैक पर ही रुक गया। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के इंजन के पहिए का एक्सल जाम हो गया, जिससे गाड़ी करीब आधे घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। इंजन में खराबी तिलभिट्टा स्टेशन के पास सामने आई। महज 12 मिनट चलने के बाद ही मालगाड़ी पाकुड़ यार्ड तक ही पहुंच सकी। इसके बाद रेलवे अधिकारियों की तत्परता से करीब डेढ़ घंटे में सहायक इंजन की मदद से मालगाड़ी को हटाया गया और ट्रैक को क्लियर किया गया। इस पूरे घटनाक्रम के कारण राधिका कालिका एक्सप्रेस, बालूरघाट एक्सप्रेस और कंचनजंघा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों को करीब डेढ़ घंटे तक देरी का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को जैसे ही सूचना मिली, राहत कार्य तेज कर दिए गए और सेक्शन को सुचारू किया गया। यात्रियों को इस दौरान भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि रेलवे प्रशासन ने स्थिति को जल्द सामान्य करने की कोशिश की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!