जिला वन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मैराथन दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखा शुभारंभ किया।
सतनाम सिंह
पाकुड़ पर्यावरण दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित सिद्धु-कान्हू मुर्मू पार्क के समीप से वन प्रमंडल कार्यालय पाकुड़ तक 4 किलोमीटर पुरुष-महिला मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की तरफ से एक सप्ताह से हर स्कूल,कॉलेज,एवं समाज के बीच जाकर तरह-तरह एक्टिविटी के माध्यम से लोगों को जागरूक की जा रही है की बात कही। वही पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पर्यावरण में जिस तरह की बदलाव देखने को मिल रहा है हम सबको मिलकर ही कार्य करना है तथा हमें सजग रहने के भी जरूरत है। 4 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में से प्रथम स्थान शिवु मुर्मू,द्वितीय स्थान मंटू ठाकुर एवं तृतीय स्थान अनिल किस्कु तथा महिला वर्ग में से प्रथम स्थान फूल कुमारी,द्वितीय स्थान सोनाली मुर्मू एवं तृतीय स्थान चांदमुनी चौड़े ने हासिल की। प्रतियोगिता में स्थान हासिल करने वाले पुरुष-महिला को पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पुरस्कृत की जाएगी।







