गोड्डा : जिले में दुर्गापूजा को लेकर जगह-जगह भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है एवं धूमधाम से पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं जिले के बोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया बाजार, लीलातरी 2 एवं मेहरमा प्रखंड के दरियापुर मे पूजा को लेकर खासा चहल-पहल देखा गया। सप्तमी को पूजा पंडालों का पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पंडालों मे उमड़ पड़ी। वही लोहंडिया वस्ती स्थापित काली मंदिर प्रांगण मे पहली पूजा से ही जारी मेले की रौनक भी बढ़ गई। सोमवार को विल्वभरणी पूजा के साथ पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालु माता की एक झलक पाने के लिये बेताब दिख रहे थे। इससे पहले मां की ननद कही जाने वाली बेलभरणी का आगमन को लेकर स्थानीय सरोवर तट से कलश मे जलभर कर छर्रा लगाते हुए श्रद्धालु मंदिर प्रांगण पहुँचे। आगे आगे पुरूष और बेलभद्र के साथ महिलाओं की टोली मार्ग की पवित्रता को लेकर गंध पुष्प अक्षत चंदन रोली आदि का छिड़काव करते हुए सीधे मां के दरबार पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित पंकज चतुर्वेदी ने विधि विधान पूर्वक मां का डोला मंदिर में उपस्थापित कराया और मंत्रोचार के बीच मां कालरात्रि की पूजा संपन्न कराई जिसके त्पश्चात आम श्रद्धालुओं के लिए मां का दरबार सज उठा और सांचे शेरावाली के जयकारे के बीच मंदिर प्रांगण खुशी से झूम उठा। आस्था का महा सैलाब माता रानी के दर्शन पाकर धन्य होते चले गए।






