Search

April 27, 2026 7:21 am

मुख्यमंत्री के आगमन को यादगार पल बनाने पर हुई बैठक

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की प्रखण्ड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख़ की अध्यक्षता में लड्डू बाबू आम बागान में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव , झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरीय पदाधिकारी, प्रखण्डों – पंचायतों के अध्यक्ष सचिव व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं कोआह्वान किया कि झारखण्ड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ए की लाभ एवं विचारधारा के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों में साझा करे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार के द्वारा किये गये कार्यों की सभी पहलुओं पर फोकस करे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की (आगामी 25 नबम्वर 2023 को) कार्यक्रम को एक यादगार पल बनाने की दिशा में लोगों को प्रेरित करे। झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने जिला वासियों से आह्वान किया कि पाकुड़ में आयोजित होने जा रही मुख्यमंत्री की कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी किसी भी जनसमस्याओं को साझा करने का प्रयास करे। ताकि आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्यहित में जनकल्याणकारी योजनाओं को पहले से और बेहतर तरीके से धरातल पर बास्तविक अमलीजामा पहनाने में सफल हो सके। बैठक में पाकुड़ प्रखंड महिला मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा का भी गठन किया गया जिसमे अल्पसंख्यक अध्यक्ष के रूप में मुसरफ हुसैन , को बनाया गया सचिव ,विजय किस्कु ,उपाध्यक्ष नफ़ीस शेख ,एवं कोषाध्यक्ष के रूप में लालचन्द को जिम्मेवारी दिया गया वही महिला मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष मिना मुर्मू ,सचिव सकीना बीबी ,उपाध्यक्ष समिता किस्कू ,कोषाध्यक्ष फूल किस्कु को बनाया गया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम , मजदूर मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज , सचिव सुशीला देवी , संगठन सचिव महमूद आलम , प्रखंड सचिव राजेश सरकार , उपाध्यक्ष अजफरुल शेख , उपाध्यक्ष दयानन्द भगत ,संगठन सचिन कौसर शेख़ ,निताई दत्ता ,कमरूद्दीन शेख , मोकलेसुर रहमान ,फुरकान शेख ,रफिजुद्दीन शेख ,टीपू शेख़ , अनेकुल आलम,राजकिरण तुरी , साफु शेख ,इब्राहिम शेख अल्फाज शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20231118 WA0021

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!