Search

October 11, 2026 11:56 pm

गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 7 से 10 सितंबर तक आयोजित होगा चार दिवसीय कार्यक्रम

राजकुमार भगत

पाकुड़ रेलवे मैदान में 7 सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवश्यक व्यवस्था और तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से गणेश पूजा समिति के संस्थापक हिसाबी राय, संरक्षक संजय कुमार ओझा, दिनेश लालवानी, शंकर शाह, कैलाश मध्यान मौजूद थे। बैठक में पूजा, कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था, प्रसाद वितरण, स्वच्छता आदि विषयों पर चर्चा की गई। महोत्सव के दौरान प्रथम पूज्य बाबा गणेश जी की पूजा प्रारंभ होने के साथ संध्या आरती के उपरांत भजन संध्या का आयोजन तय किया गया है। जिसमें पड़ोसी राज्य बिहार के लोकप्रिय भजन गायक शामिल होंगे। द्वितीय दिन पूजा के उपरांत संध्या आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम सह बाल कलाकारों का नित्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन माननीय उपायुक्त महोदय मृत्युंजय कुमार बरनवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा किया जाएगा। महोत्सव के चौथे दिन डांडिया खेल होगा, मटका फोड़ और उसके उपरांत गणपति जी का नगर भ्रमण के उपरांत मनसा मंदिर बागतीपाड़ा तालाब में विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने में संजय राय, अजीत मंडल, लाल्टू भौमिक, अविनाश पंडित, तन्मय पोद्दार, अमर मल्होत्रा, संजय मंडल, बिट्टू राय, रातुल दे, मनीष सिंह, मुन्ना रविदास, संजय मंडल, राज चौधरी, निर्भय सिंह, विशाल राय, अंकित मंडल, पवन रविदास, राका राय, जितेश रजक आदि जुटे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!