एस कुमार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शत-प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. अभाविप के सदस्यों ने नगर के अंबेडकर चौक के विभिन्न दुकानों, टोटो, ऑटो एवं विभिन्न वाहनों पर मतदाता जागरूकता का पोस्टर चिपकाया. साथ ही लोगों के बीच मतदाता जागरूकता की पर्ची बांटकर उनसे मतदान करने की अपील की. वही जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने कहा कि पूरे राजमहल लोकसभा क्षेत्र में अभाविप लोकतंत्र के महापर्व को मतदाता जागरूकता अभियान के रूप में मना रही है. इसके तहत सभी कार्यकर्ता मतदाताओं को अलग- अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. “हर एक वोट जरूरी होता है” पंक्ति को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थी परिषद जिले के युवाओं के बीच कविता, गीत एवं इंस्टाग्राम पर रील प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है. युवाओं की रुचि को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता के लिए परिषद युवाओं को उचित मंच प्रदान करने का प्रयास करेगी. वही पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल मिश्रा ने बताया कि परिषद कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया है. प्रतिदिन शाम को विभिन्न वार्डों में बैठक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर भी आम नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं. मौके पर जीत साहा, सन्नी तिवारी, मनीष यादव,आदर्श कुमार सहित अन्य मौजूद थे.





