Search

October 24, 2026 10:03 pm

तीन असहाय जरूरतमंदो को इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़ इंसानियत फाउंडेशन के माध्यम से लगातार थैलेसीमिया सह गर्भवती महिलाओ को रक्तदान से राहत पहुंचाने का कार्य कर रहा है,सदर अस्पताल सोनाजोरी मे इलाजरत है डॉक्टर ने तुरंत खून चढ़ाने कि सलाह दिया तब जाकर इलाज संभव हो पायेगा |मनीरामपुर के 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ऍम बीबी को ओ पॉजिटिव, हिरणपुर के 55 वर्षीय बुजुर्ग रहेला बीबी को ओ पॉजिटिव एवं महेशपुर के 8 वर्षीय थैलेसीमिया पीड़ित रवि मुर्मू को ए बी पॉजिटिव ब्लड कि अत्यंत आवश्यकता पड़ी हमेशा कि तरह जरूरतमंदो को खुशियाँ बाटने ने वाले संस्था इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों को परिजनों के द्वारा सूचना दी गईं |उसके समूह अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, सचिव बानिज शेख, एक्टिव सदस्यों सालिम और मोफीजुद्दीन ने तीनो डोनर को लेकर पाकुड़ रक्त अधिकोष ले जाकर बारी बारी से ईलामी के कामेज शेख ओ पॉजिटिव, सितापहाड़ी के एक उसका नाम गुप्त रखा गया है उसने ए बी पॉजिटिव और अलाउद्दीन शेख ओ पॉजिटिव 5वी रक्तदान किया |तब जाकर इलाज संभव हो पाया |मौक़े पर इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख, सकीर्य सदस्यों सालिम शेख, समसेर आलम, मोफीजुद्दीन कर्मचारी नवीन और पियूष दास मौजूद रहे है |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!