सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने सोमवार शाम को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कलिदासपुर, कसीला क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध परिवहन कर रहे पांच ट्रैक्टर को जप्त किया है सभी ट्रैक्टरों में 250 सीएफटी गिट्टी लदा हुआ पाया गया है।लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कलिदासपुर, कसिला,मानसिंहपुर खनन क्षेत्र से सैकडों ट्रक और ट्रैक्टर का अवैध परिवहन हो रहा है,जिसको देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह,माइनिंग इंस्पेक्टर पिंटू कुमार ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कलिदासपुर, कसीला में बिते देर शाम छापेमारी की।छापेमारी के दौरान अवैध परिवहन कर रहे पांच ओवरलोड ट्रैक्टर जिसमे 250 सीएफटी गिट्टी लदा पाया गया को जप्त कर मुफस्सिल थाना को सुपुर्द किया गया है,खनन विभाग की छापेमारी से अवैध परिवहन करने वालों हड़कंप मच गया सभी अपनी अपनी गाड़ी ट्रैक्टर की इधर उधर छुपाने भगाने लगे।सभी जप्त ट्रैक्टरों को पुलिस ने जप्त कर पुलिस लाइन में रखा गया है।उपायुक्त के निर्देश पर सभी ट्रैक्टर पर मामला दर्ज करने को लेकर विभागीय करवाई की जा रही है।प्राप्त सूचना के अनुसार कसीला स्थित धर्म कांटा संचालक और चेक नाका काफी सहयोग कर रहे हैं।अवैध परिवहन करने वाले ट्रैक्टर और ट्रैक्टर मालिक को,ऐसी सूचना प्राप्त है।






