भाजपा पार्टी के दो दर्जन कार्यकर्ताओ ने थामा झामुमो का दामन।
इकबाल हुसैन
महेशपुर विधानसभा विधायक सह स्टार प्रचारक प्रो. स्टीफन मरांडी ने मंगलवार को पोखरिया पंचायत पहुँच के जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसम्पर्क अभियान चलाकर राजमहल लोकसभा इंडिया गठबंधन प्रत्यासी विजय कुमार हांसदा को 1 जून 2024 को तीन कमान पर बटन दबा कर विजय दिलाने को लेकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से आग्रह किया। इस मौक़े पर पोखरिया पंचायत के सोनाराम मैड़िया के नेतृत्व मे विधायक के समक्ष दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से प्रेरित होकर झामुमो का दामन थामा लिया। विधायक श्री मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि हरेक कार्यकर्ता अपने अपने पंचायत एवं बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दें। यह चुनाव लोकतंत्र की लड़ाई है और यह लड़ाई हमें हर हाल में जितनी है। झामुमो का आंदोलन का पुराना इतिहास रहा है। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को आगे भी बरकरार रखना है। झामुमो के प्रत्याशी आप सभी के सहयोग व मेहनत से अपने पिछले जीत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार और ज्यादा के मार्जिन से जीतेंगे।मौक़े पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोशीफिना हेमब्रम, प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, जीप सदस्य समसून मुर्मू, prakhnd उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,गायबाथन मुखिया सह झामुमो नेता सुनीराम मुर्मू, टीपू सुल्तान अंसारी, बास्केन्दरी मुखिया, सुभान, हन्नान मियां, लालमोहम्मद अंसारी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।







