Search

May 4, 2026 5:41 pm

विधायक ने बाबूपुर में आयोजित शिविर में किया परिसम्पत्ति का वितरण

राज्य सरकार की योजनाओ की दी गई विस्तृत जानकारी

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): आपकी योजना , आपकी सरकार , आपके द्वार शिविर का आयोजन शुक्रवार को बाबूपुर में आयोजित हुई। जिसमें लाभुकों के बीच विधायक दिनेश मरांडी के द्वारा परिसम्पत्ति का वितरण किया गया। शिविर में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक सहित जिप उपाध्यक्ष, प्रमुख रानी सोरेन ,बीडीओ टुडू दिलीप , सीओ मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 15 सखिमण्डल को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 7.5 लाख की चेक दी गई। वही सखी मण्डल को 1.5 लाख की चक्रीय निधि , अबूआ आवास लाभुक माकु सोरेन , मिनुता मुर्मू , रजिया बीबी को स्वीकृति पत्र , निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर 17 स्वंयसेवकों को प्रशस्तिपत्र , स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। उधर शिविर में विभिन्न विभागों के 17 स्टाल लगाया गया था। इसमे अबूआ आवास स्टाल में काफी भीड़ देखी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवास को लेकर 190 , पेंशन 40 , केसीसी पांच , फसल बीमा 122 लोगो ने आवेदन जमा किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य के हेमन्त सोरेन की सरकार आमलोगों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओ को धरातल में लाई है। मुख्यमंन्त्री मईया योजना के तहत 21 से 49 वर्ष तक के सभी महिलाओ को सालाना 12 हजार की राशि मिलेगी। राज्य में करीब 50 लाख महिलाओ को इस योजना से जोड़ा जा चुका है। महिलाओ के बैंक खाते में राशि पहुंच चुका है। वही अबूआ आवास योजना से बेघर परिवार अपने घर को बनाने लगा है। इसके अलावे भी गरीबो के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल में लाई है। जिससे लोगो को लाभ मिल रहा है। इस शिविर के माध्यम से आप लाभ ले सकते है। इस मौके पर उप प्रमुख अब्दुल गनी , सूचना विभाग के मतीउर रहमान , पशु चिकित्सक कल्पना देवी , बीटीएम मो.जुनैद आदि उपस्थित थे।

image editor output image 1693574752 17250271224576534995408972290856

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!