Search

May 4, 2026 9:14 am

बोहड़ा पंचायत में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में विधायक ने किया परिसम्पत्ति का वितरण

अमर भगत

लिटीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने अमड़ापाड़ा प्रखंड के बोहड़ा पंचायत में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न प्रकार परिसम्पत्ति का वितरण किया। उन्होंने हेमंत सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं जैसे अबूआ आवास योजना, 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ, मइया समान योजना, सर्वजन पेंशन योजना की जानकारी विस्तार से दी।
विधायक दिनेश मरांडी ने उपस्थित कर्मियों से गरीबों व असहाय व जरूरतमंद लोगों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया ताकि कि कोई भी योग्य लाभुक सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विभिन्न प्रकार की परिसम्पत्ति का वितरण किया और सभी लगे स्टाल पर बारी बारी से निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेंब्रम, उपाध्यक्ष संतोष भगत, विधायक प्रतिनिधि भीमसेंट हेम्ब्रम, जिला सदस्य प्रेम रजक, तनवीर अली, कालिदास मुर्मू, आरीफ अंसारी, रूपामुनी सोरेन, सिकन्दर किस्कू, बलराम पहाड़िया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

img 20240903 wa00237114376116575033638

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!