Search

April 27, 2026 4:41 pm

विधायक ने किया सात आरईओ सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ।

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया-: प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सात सड़क विशेष मरम्मति निर्माण कार्य का शुभारंभ महेशपुर विधायक‎ *प्रो.स्टीफन मरांडी* जी ने नारियल फोड़ कर एक ही जगह राजपोखर गाँव से किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत‎ ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पाकुड़ द्वारा प्रक्किलत राशि 9.62 करोंड के लागत से राजपोखर से लखिपोखर,आरइओ सड़क से दुग्गी बरमसिया,डुमरसोल से सितपुर,अंगरगड़िया से मधुपुर,आरइओ सडक से गायपाथर,सागबेड़िया से छोटा उदलपहाड़ी एंव चेंगागड़िया कुल 19.780 कि.मी. सड़क निर्माण कार्य का काम मेसर्स सत्या कन्स्ट्रक्शन प्रा.लि. द्वारा‎ किया जाएगा। उक्त सभी सड़क बन जाने से दर्जनों गाँव लभान्वित होगा। इससे पहले शिलान्यास स्थल पहुंचे‎ विधायक‎ महोदय का स्थानीय‎ ग्रामीणों द्वारा पारंपारिक आदिवासी रितीरिवाज से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक‎ *प्रो.स्टीफन मरांडी* ने अपने सम्बोधन मे शिलान्यास स्थल पर उपस्थित‎ लोगों से कहा की झारखंड के हेमंत सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती गांवों तक विकास पहुंचने‎ का है झारखंड के गांव ,पंचायत‎ , प्रखंड को जिला मुख्यालय तक सड़क से जोड़ने का उद्देश्य है राज्य‎ सरकार के निर्देश‎ पर सारे जर्जर सड़़को को कायाकल्प करने का कार्य किया जा रहा है। अब ये सात महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण हो जाने इलाके के लोगों‎ को काफी सहूलियत मिलेगी आवागमन बेहतर होगी सड़क बनाने मे ग्रामीणों की भी सहयोग होना चाहिए ग्रामीण अपनी देखरेख में सड़क का निर्माण का कार्य कराये। युवा नेत्री *उपासना मरांडी (पिंकी)* ने कहा राज्य की हेमंत सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों‎ के लोगों के लिए‎ विकास कार्य‎ कर रही है। जिन क्षेत्रों में विकास की योजनाएं नहीं पहुंची हैं, उसे कैसे पहुंचाया जाए। उसपर भी कार्य हो रहा है। सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए समस्याओं को चिन्हित किया। जिस पर कार्य किया जा रहा है। विधायक‎ ने शिलान्यास स्थल पर उपस्थित‎ संवेदक से कहा की सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापुर्ण होनी चाहिए। सड़क निर्माण कार्य शुरू‎ होने से ग्रामीणों मे खुशी‎ का माहौल है ग्रामीणों ने विधायक‎ के प्रति आभार व्यक्त किया मंच का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया।
मौके पर सचिव मईनुद्दीन अंसारी,अशोक भगत,,कालीदास टुडू,निवारण मरांडी,,मेहलाइल अंसारी,कुबराज मरांडी,मुनीराम मरांडी,सुबाषिनी मुर्मू,एमिली सोरेन,जहीरूद्दीन अंसारी,जयफुल अंसारी,छोटू भगत,नेजाम अंसारी,लालबाबू शेख,विनोद भगत,ऐनोस मुर्मू,मुजिबुल रहमान,मंटू भगत,ऐनोस मुर्मू,विश्वनाथ मुर्मू,अनीसुर रहमान,नरेश हाँसदा सहित‎ अन्य कार्यकर्ता‎ विभागीय एई,जेई उपस्थित‎ थे।

IMG 20231110 WA0019 IMG 20231110 WA0020 IMG 20231110 WA0017

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!