Search

May 1, 2026 4:55 pm

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में लिया हिस्सा।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया में बनियापसार और मोंगलाबाँध पंचायत में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां विभिन्न योजनाओं व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए और कई योजनाओं की स्वीकृति व समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया। विधायक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी का अभाव है, इसलिए “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लंबे समय तक चलने का निर्णय लिया गया है और झारखंड सरकार द्वारा आम लोगों के जीवन को और अधिक सुचारू और सुलभ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मंईया योजना, अबुआ आवास योजना, सावित्री बाई फुले योजना, सर्वजन पेंशन योजना, फूलों झानों योजना, मछली पालन योजना, कृषि ऋण माफी योजना, दो सौ युनिट बिजली, बिजली बिल माफी, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं लाई गई हैं। दोनों पंचायतों में आयोजित शिविर में अबुआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का काम किया गया। श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन करने का आवेदन प्राप्त किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी, प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी सहित दोनों पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सहित प्रखंड कर्मी और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20240911 wa00303029108034693578934

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!