Search

February 19, 2026 11:08 am

प्रखंड कार्यालय के मनरेगा सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ला का आकस्मिक निधन,शहर में शोक की लहर

पाकुड़: पाकुड़ प्रखंड कार्यालय में कार्यरत मनरेगा के सहायक अभियंता मधपाड़ा निवासी श्याम दत्त शुक्ला का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे एक मेहनती, ईमानदार और सरल स्वभाव के अधिकारी के रूप में जाने जाते थे।श्याम दत्त शुक्ला न सिर्फ एक जिम्मेदार अधिकारी थे, बल्कि एक ऐसे इंसान भी थे जिनका व्यवहार सभी के साथ सौहार्दपूर्ण रहा। स्थानीय हों या सहकर्मी, हर कोई उनके विनम्र स्वभाव का कायल था। कार्य के प्रति उनकी निष्ठा और जिम्मेदारी ने उन्हें एक विश्वसनीय और आदर्श सरकारी कर्मचारी के रूप में स्थापित किया।मधपारा मोहल्ला में भी लोगों ने उन्हें एक मार्गदर्शक, सहयोगी और संवेदनशील इंसान के रूप में हमेशा याद किया है। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी उन्हें अपना समझते थे।श्याम दत्त शुक्ला वर्षों से मनरेगा योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं को अमल में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। ग्रामीण विकास की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और आम नागरिक सभी करते रहे हैं।उनकी अचानक हुई मृत्यु से न सिर्फ उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, बल्कि पूरा प्रशासनिक अमला और शहर भी शोक में डूबा है।

Also Read: E-paper 31-12-2025

वक्त का क्या भरोसा, कब किसे ले जाए,कुछ लोग यादों में बस जाते हैं जैसे साए।

श्याम बाबू चले गए खामोशी से, मगर,उनका नाम अब दुआओं में हमेशा आए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर