Search

June 19, 2026 12:54 pm

सहायक अभियंता को मनरेगा कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, चेतना दिवस के रूप में मनाया गया।

राजकुमार भगत

पाकुड़: पाकुड़ प्रखंड कार्यालय में मनरेगा में कार्यरत सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ला के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को गहरा शोक व्यक्त किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर, पाकुड़ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिले भर के मनरेगा कर्मियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर कर्मचारियों ने दिवंगत अभियंता को समर्पित, कर्मठ और सरल स्वभाव का अधिकारी बताया, जिन्होंने हर परिस्थिति में कार्य के प्रति ईमानदारी बरती। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी।कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि श्याम दत्त शुक्ला की स्मृति में इस दिन को प्रतिवर्ष ‘चेतना दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, जिससे कर्मचारियों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर सजगता बनी रहे।इस मौके पर जनकार्य संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें दिवंगत अभियंता के आश्रित परिवार को सरकारी सहायता, मुआवज़ा और अन्य सुविधाएं देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भी सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जानी चाहिए ताकि ऐसी दुखद घटनाओं के बाद उनके परिजनों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!