भोजपुरी समाज पाकुड़ की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविंद्र चौक स्थित भागवत धर्मशाला में कैरम और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन व्याहूत समाज के अध्यक्ष अशोक भगत ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता की शुरुआत कैरम मुकाबले से हुई। युगल कैरम फाइनल में मोहन शर्मा और भोला दास की जोड़ी ने कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की। वहीं एकल फाइनल में रूपेश भगत ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेताओं और उपविजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बच्चों और महिलाओं के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार और बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर कैलाश भगत, उत्तम भगत, प्रीतम भगत, जगदीश भगत, मानव घोष, हीरो भगत, मणि मिश्रा, मुकेश भगत, श्याम सुंदर भगत, अमर भगत, रश्मि भगत, मोना भगत, सन्नी भगत, ओम प्रकाश भगत समेत कई लोग मौजूद रहे।






