Search

April 30, 2026 1:55 pm

माझी परगाना लहांन्ती बैसी पाकुड़िया अंचल ईकाई की मासिक बैठक सम्पन्न

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में माझी परगाना लहांन्ती बैसी पाकुड़िया अंचल ईकाई की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक जगर हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य माझी परगाना स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा प्रत्येक गांव में ग्राम सभा में भागीदारी सुनिश्चित करना था। बैठक में ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया गया कि वे गांव की सभी समस्याओं का निदान करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लागू करें और विभिन्न समस्याओं को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करें। उन्हें लगान रसीद का लेखा जोखा रखने, अपने गांव की जमीन की देखरेख करने, पर्व-त्योहारों को मनाने और स्वशासन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तत्पर रहने के लिए कहा गया।
बैठक में सभी प्रधानों को कड़ी चेतावनी दी गई कि वे सभी मासिक बैठकों में उपस्थित होना अनिवार्य है, ताकि अपने गांव की जन समस्याओं को अंचल में कार्यरत पदाधिकारी द्वारा उस विषय पर गहराई से जांच कर निष्पादन किया जा सके। बैठक में बुद्धिनाथ मुर्मू, ऐमेली बेसरा, मेरी हेम्ब्रम, नारायण हांस्दा, जोसेफ मरांडी, राजेश हांस्दा, एल्बिना सोरेन तथा अंचल के सभी प्रधान, पंचों और सोलह आना रैयत उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!