Search

April 25, 2026 10:05 pm

सांसद व विधायक‎ ने 9 आरईओ सड़क अनुरक्षण एवं विशेष मरम्मति कार्य का किया शिलान्यास।

सतनाम सिंह

पाकुडिया:- झारखण्ड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल पाकुड़ अन्तर्गत पाकुडिया प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत 9 सड़कों का अनुरक्षण एवं विशेष मरम्मति कार्य का शिलान्यास राजमहल संसदीय / लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हाँसदा व महेशपुर विधानसभा के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़ व फिता काटकर किया गया। इन 9 सड़कों में 1- आर०ई०ओ० पथ बड़तल्ला से गुनगुनिया नाला होते हुए पलियादाहा आर०ई०ओ० तक करीब 159.791 लाख की लगात से 5.03 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य, 2- पलियादाहा से बंगाबाड़ी तक करीब 9.70 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग राशि 364.968 लाख राशि की लागत से होगी, 3- चौकीसाल से औरपारा तक करीब 2.85 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 116.884 लाख राशि की लागत से होगी, 4- लोगुड़िया से चकलाडंगा तक करीब 2.50 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 112.443 लाख राशि की लागत से होगी, 5- बनियापसार से भलकचुआं तक करीब 1.35 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 76.302 लाख राशि की लागत से होगी, 6- मोहाली गायपथार से बनियापसार तक करीब 7.30 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 337.375 लाख राशि की लागत से होगी, 7- राजदहा से बनियापसार आर०ई०ओ० पथ भाया पंचायत भवन बनियापसार तक करीब 5.22 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 141.348 लाख राशि की लागत से होगी, 8- तलवा चौक से बरमसिया तक करीब 5.80 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 227. 867 लाख राशि की लागत से होगी, 9- छोटा बरमसिया से मोरग्राम तक क़रीब 3.50 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 207.754 लाख राशि की लागत से होगी अर्थात प्रखण्ड पाकुड़िया अन्तर्गत कुल 43.250 कि०मी० लम्बी 9 सड़कों का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 1744.731 लाख राशि की लागत होगी सड़क निर्माण कार्य का काम मेसर्स एबीसी कन्स्ट्रक्शन प्रा.लि. द्वारा‎ किया जायेगा। उक्त‎ सभी सड़क बन जाने से दर्जनों गाँव सहित हजारों‎ ग्रामीण लभान्वित होंगे। स्थानीय विधायक व सांसद के अथक प्रयास से महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इससे पहले शिलान्यास स्थल पहुंचे‎ सांसद व विधायक‎ महोदय का स्थानीय‎ ग्रामीणों द्वारा पारंपारिक आदिवासी रितीरिवाज से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी ने अपने सम्बोधन मे शिलान्यास स्थल पर उपस्थित‎ लोगों से कहा की झारखंड के हेमंत सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती गांवों तक विकास पहुंचने‎ का है झारखंड के गांव ,पंचायत‎ , प्रखंड को जिला मुख्यालय तक सड़क से जोड़ने का उद्देश्य है राज्य‎ सरकार के निर्देश‎ पर सारे जर्जर सड़़को को कायाकल्प करने का कार्य किया जा रहा है। अब ये सात महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण हो जाने इलाके के लोगों‎ को काफी सहूलियत मिलेगी आवागमन बेहतर होगी सड़क बनाने मे ग्रामीणों की भी सहयोग होना चाहिए ग्रामीण अपनी देखरेख में सड़क का निर्माण का कार्य कराये। सांसद विजय हाँसदा ने कहा राज्य की हेमंत सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों‎ के लोगों के लिए‎ विकास कार्य‎ कर रही है। जिन क्षेत्रों में विकास की योजनाएं नहीं पहुंची हैं, उसे कैसे पहुंचाया जाए। उसपर भी कार्य हो रहा है। सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए समस्याओं को चिन्हित किया। जिस पर कार्य किया जा रहा है। विधायक‎ व सांसद ने शिलान्यास स्थल पर उपस्थित‎ संवेदक से कहा की सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापुर्ण होनी चाहिए। सड़क निर्माण कार्य शुरू‎ होने से ग्रामीणों मे खुशी‎ का माहौल है ग्रामीणों ने विधायक‎ व सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया मंच का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया।
मौके पर सचिव मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम,अशोक भगत,,कालीदास टुडू,निवारण मरांडी,,मेहलाइल अंसारी,कुबराज मरांडी,मुनीराम मरांडी,सुबाषिनी मुर्मू,एमिली सोरेन,जहीरूद्दीन अंसारी,गोपाल भगत,जयफुल अंसारी,छोटू भगत,नेजाम अंसारी,लालबाबू शेख,विनोद भगत,ऐनोस मुर्मू,मुजिबुल रहमान,मंटू भगत,मंजुर अंसारी,ऐनोस मुर्मू,विश्वनाथ मुर्मू,अनीसुर रहमान,नरेश हाँसदा सहित‎ अन्य कार्यकर्ता‎ विभागीय एई,जेई,थाना प्रभारी उपस्थित‎ थे।

img 20231224 wa00068774411968505013682
img 20231224 wa00055950632344932352276
img 20231224 wa00048955430862292567395

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!