Search

May 16, 2026 7:55 pm

सांसद सह राजमहल लोकसभा प्रत्याशी विजय हांसदा ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा

जनसंपर्क अभियान के दौरान कई पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़ :- झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडिया गठबंधन के राजमहल लोकसभा प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में महेशपुर विधायक सह स्टार प्रचारक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों द्वारा सांसद के साथ बुधवार को महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर,बड़कियारी,देवीनगर,पथरिया, बलियाडंगाल,रोलाग्राम पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। जन संपर्क अभियान के दौरान देवीनगर मे विधायक एवं सांसद सह लोकसभा सांसद प्रत्यासी के समक्ष सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा।वही सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी पदाधिकारी संघ महेशपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाकर इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी श्री विजय हांसदा के पक्ष में वोट माँगा। वही महेशपुर विधायक सह स्टार प्रचारक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा की अब तक झारखण्ड मे इंडिया गठबंधन की सरकार के द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिसे केंद्र की सरकार को हजम नहीं हो रहा है। दिल्ली की कुर्सी पर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में योगदान दें।मोदी सरकार में बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पार है लोगों का जीना दुश्वार हो गया है राज्य के मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में लगातार विकास का काम चल रही है। आज झारखंड राज्य में सड़कों का जाल बिछ चुका है। गरीबो के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरा है।हमारी सरकार ने राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा चलाई गई इन्ही योजनाओं से घबराकर केंद्र सरकार ने साजिश के तहत हमारे नेता हेमंत सोरेन को जेल में डालकर झारखंड के आदिवासियों व मूलवासियों का अपमान किया है। इस अपमान का बदला चुकाने का समय आ गया है। 1 जून को भारी से भारी संख्या में तीर कमान पर बटन दवाकर विजय बनाये। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा को तीर धनुष छाप पर वोट देकर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करें ताकि दिल्ली के शासन पर इंडिया गठबंधन की सरकार बन सके एवं देश में अमन चैन बनी रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद सह प्रत्याशी विजय हांसदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नौकरी में आरक्षण समाप्त करने की बात कही गई है एक और जहां लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है वही आरक्षण समाप्त कर आदिवासी, मुस्लिम एवं पिछड़ी जाति के लोगों को पंगू बनाने का काम किया बीजेपी अगडा़ पिछड़ा, जातिवाद, धर्म, हिंदुस्तान पाकिस्तान के बातों में आम जनता को उलझा कर चुनाव जीतना चाहती हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा के वाशिंग मशीन में नहीं गए तो उन्हें भाजपा के द्वारा जेल भेज दिया झारखंड की जनता के लिए के लिए जेल जाना पसंद किया ना की वाशिंग मशीन में जानाऔर आज कांग्रेस विधायक दल के नेता सह झारखंड के संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को भी झूठे केस में फंसा कर जेल भेजने का काम किया। चारों ओर चर्चा है की कोरोना के वैक्सीन लेने से हार्ट अटैक से लोगों की मृत्यु हो रही है जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने फोटो को वैक्सीन के कार्ड से हटा लिया है और नरेंद्र मोदी के द्वारा दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया गया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बिना किसी कारण के भाजपा की सरकार के षड्यंत्र के तहत इडी के द्वारा जेल भेज दिया गया तो आम लोगों का क्या हस्र होगा अगर आरक्षण बचाना है तो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट कर विजई बनावे। इस मौक़े पर जीप अध्यक्षा सह झामुमो नेत्री जुली खिस्टमनी हेमब्रम,केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोशीफिना हेमब्रम,जीप सदस्य समसून मुर्मू झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, कॉग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गाजी मण्डल प्रखंड उपाध्यक्ष बुदल यादव, रुहुल अमीन,जेम्स सुशील हेमब्रम,कांग्रेस उपाध्यक्ष मेहबूब आलम,कोषाध्यक्ष पाप्पू अंसारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीराम मुर्मू,गोलाक सिंह,असादुल अंसारी,टीपू सुल्तान शेख,नजरुल शेख,साइमन मुर्मू,अख़लाकुर अंसारी, हलीम शेख,संतोष हेमब्रम,नासिर शेख, सीटूल शेख, जुल्मत शेख,कालिदास सोरेन,मुबारक करीम रिफाइल,निर्मला मुर्मू,अनीता मुर्मू,अरशद मंडल,नेकबूल शेख मजिबूर रहामन,बाबुधन,स्टेफन सोरेन, जनता किस्कू,मालेक शेख, मधु शेख,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240516 wa00267066199411539691656
img 20240516 wa00276275154979141948329

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!