Search

September 26, 2026 11:50 am

ओलम्पियाड–2025 (द्वितीय चरण) परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न, 100% उपस्थिति।

राजकुमार भगत

पाकुड़, जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार झारखंड राज्य ओलम्पियाड–2025 के द्वितीय चरण की परीक्षा जिले में बुधवार को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ राज +2 में किया गया। जिले से चयनित कुल 33 मेधावी विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। खास बात यह रही कि सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे और शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त और सुव्यवस्थित रही। परीक्षा के पारदर्शी संचालन के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। केन्द्राधीक्षक के रूप में प्रभारी प्रधानाध्यापक राजू नंदन साहा तथा केन्द्र पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (हिरणपुर) सुधा कुमारी ने जिम्मेदारी संभाली। उनके नेतृत्व में परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। प्रश्न-पत्र एवं ओएमआर शीट की सुरक्षा के लिए प्रखंड संसाधन केंद्र, पाकुड़ को बजगृह बनाया गया था, जिसकी प्रभारी सुमिता मरांडी थीं। परीक्षा संचालन में वीक्षकों की भूमिका भी अहम रही। नसीम दफादार, मुकुल हुसैन और मीना हेम्ब्रम ने परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों की गहन जांच की।
सभी अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं वीक्षकों के समन्वित प्रयास से परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!