राजमहल लोक सभा क्षेत्र में बनाए गए हैं 1020 बूथ, तैयारी पूरी
राजकुमार भगत
पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र का अंतिम चरण के चुनाव का प्रचार का दौर खत्म हो गया है। 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रचार प्रसार समाप्त होते ही ऊम्मीदवारों की धड़कन की तेज हो गई है । दो दिन और बिताना भारी पड़ रहा है। पहले तो कुछ नजर साफ था किंतु लोबिन के चुनावी समर में कूद जाने से चुनाव को त्रिकोणीय बन गया है। अब कौन बाजी मारेगा यह तो वक्त ही बताएगा। इस वर्ष लोकसभा चुनाव 2024 में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें 35% मुस्लिम 26% आदिवासी एवं 39 % अन्य जातियों के लोग हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो राजमहल लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 4 हजार 6 सौ 71 है। इनमें 8 लाख 51 हजार4165 पुरुष तथा 8लाख 50 हजार 4 सौ 99 महिलाएं हैं। एवं राजमहल लोकसभा क्षेत्र में . कुल 6 विधानसभा क्षेत्र मिलकर 1020 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों में उचित एवं समुचित व्यवस्था की गई है । यदि विधानसभा मतदाताओं की संख्या देखें तो हम निम्न आंकड़ा से समझ सकते हैं।
विस क्षेत्र मतदाता पुरुष महिलाएं म.केंद्र
राजमहल 351636 181029 170607 383
बोरियों 283771 142097 141670 346
बरहेट 227511 111633 115877 277
लिट्टीपाड़ा 218139 106871 111267 272
पाकुड़ 383589 190997 192592 434
महेशपुर 240025 118538 121486 308
………………………………………….
कुल सं 170467 851165 850499
1 जून को चुनाव होने हैं। ज़िला प्रशासन ने आम नागरिक को जागृत किया है कि अधिक से अधिक संख्या मे घर से निकाल कर बूथों में जाएं और अपना कीमती मतदान करें।।





