Search

November 22, 2025 6:13 am

मनरेगा सप्ताह पर डीसी व डीडीसी ने मनरेगा मजदूरों को किया सम्मानित तथा योजनाओं का किया निरीक्षण।

जिले में मनरेगा सप्ताह 3 फरवरी से 8 फरवरी तक मनाया जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार देर शाम को उपायुक्त मनीष कुमार व उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया के द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत कुमारपुर पंचायत एवं जमशेरपुर पंचायत में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कुमारपुर पंचायत में फतीमा के जमीन पर तालाब निर्माण का जायजा लिया, जिसमें मजदूर कार्यरत था मस्टररोल के अनुसार मजदूरों का मिलान किया गया। सभी योजना में कार्यस्थल पर मस्टर रोल रखने, प्राक्कलन के अनुरूप CIB को सुधारने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं कमियों को मनरेगा शपथ दिलाई। वहीं जमशेरपुर पंचायत में लक्ष्मण रजवार, बीरू रजवार, फूलचंद रजवार और उमेश रजवार का बिरसा हरित ग्राम योजना के निरीक्षण के क्रम में मनरेगा टीम को जमशेरपुर सह पूरे प्रखण्ड के सभी संबधित पंचायतों में एक सप्ताह के अंदर प्रत्येक बागबानी में घेराबंदी करने, एच टेका लगाने, नाडेप तथा जलकुंड निर्माण करने के साथ-साथ इंटर क्रॉपिंग कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर उपस्थित मजदूरों को टोकरी, कुदाल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मु, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, सहायक अभियंता श्यामदत शुक्ला, कनीय अभियंता रवि राकेश एवं ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे।

img 20250206 wa00373076776818726261109
ea67f4f7483e479bb596a3b6bbfc20c55583608681264673967
ff6118150b2341d2879462ad905544d54379681059036269179
img 20250206 wa00393995683975515581813

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर