एस कुमार
महेशपुर सीएचसी में गुरुवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कु के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने जन जागरूकता रैली निकाली. रैली सीएचसी से निकलकर घनश्याम, गोकुलपुर होते हुए पुनः सीएचसी पहुँची. रैली के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक किया. वही प्रभारी ने बताया कि एडिस मच्छर के काटने से डेंगू होता है. यह मच्छर दिन में काटता है और स्थिर एवं साफ-सफाई पानी में पनपता है. तेज बुखार बदन शिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द हो तो सतर्क हो जाएं, काला पखाना होना सहित कई तरह के लक्षण है. बताया कि दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. इसके साथ- साथ मच्छर भगाने वाली क्रीम या दवा का प्रयोग दिन में करें, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने, घर के सभी कमरों को साफ सुथरा रखें. टूटे-फूटे बर्तन, कूलर, एसी, फ्रिज में पानी जमा न होने दें. घर के आस-पास साफ सफाई का ध्यान रखें और कीटनाशक दवा का इस्तेमाल करें. जमे हुए पानी पर मिट्टी का तेल डालें. मौके पर सीएससी प्रभारी के अलावे पीसीआई एमडी अनीश, एमटीएस आलमगीर शेख, शार्लेट मुर्मू, जगरनाथ कुमार, अजय सिंह, आनंद आर्या सहिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।





