Search

May 11, 2026 3:00 am

बाबा साहेब की जयंती पर झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन के बैनर तले शहर में निकाली गई प्रभात फेरी

गोड्डा : बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रविवार को झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन, गोड्डा की ओर से नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा जिला मुख्यालय स्थित अशोक स्तंभ से कारगिल चौक होते हुए आसनबनी चौक और फिर वहां से डीआरडीए ऑफिस तक प्रभात फेरी निकाली गई। आयोजित प्रभात फेरी में नगर परिषद के विभिन्न सफाई कर्मीयों के साथ बिजली मिस्त्री एवं गार्ड मौजूद थे। इस दौरान डीआरडीए कार्यालय के कैंपस में अंबेडकर जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण भी किया गया। इस दौरान वहां इंस्पेक्टर प्रभारी मधुसूदन मोदक, नेकपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक पासवान, वार्ड नंबर 8 के वार्ड प्रतिनिधि पिंकी देवी, अनिल मेहता इत्यादि मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मौके पर झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन, गोड्डा जिला अध्यक्ष सोमेश्वर मेहता, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, सत्यनारायण मेहता, नीरज मेहता, दीपक पासवान, गणेश यादव, अशोक मेहता, कार्तिक मेहता, बिट्टू हरि, नीरज मेहता, सुभाष मेहता, मुन्नी देवी, उगाया देवी, जूली देवी, आशा देवी, अकाली देवी, रूबी देवी, रीना देवी इत्यादि मौजूद थे।

img 20240415 wa00133063561435505259072

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!