स्वराज सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अजय कुमार गुड़िया ने हिरणपुर थाना क्षेत्र में गैंग रेप की पीड़िता से मुलाकात की उनसे उनका बयान लिया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा सहायता हेतु अंतरिम मुआवजा के लिए उनसे आवेदन लिया गया तथा घटना की जायजा लिया गया। पीड़िता को ये भी आवशान दिया गया । साथ ही प्रशासन की ओर से दी जानी वाली सुविधा के लिए करवाई हेतु प्रशासन के विभाग को पत्र लिखा गया तथा पुलिस अधीक्षक पाकुड़ से भी पीड़िता की सहायता हेतु आवश्यक करवाई को लेकर बात कही गई।





