Search

October 18, 2026 10:00 pm

न्यायालय के निर्देश पर दहेज प्रताड़ना को लेकर थाना में कराया गया मामला दर्ज।

एस कुमार

न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय थाना में दो अलग-अलग दहेज प्रताड़ना को लेकर मामला दर्ज की गई है. वही पीड़िता रदीपुर ओपी गांव सरमीन खातून ने फोरिंग शेख, अनारी बीबी, हसीबा खातून, नेहाल शेख के खिलाफ दहेज प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है. वही दूसरा मामला रदीपुर ओपी क्षेत्र के कुमारपुर गांव निवासी पीड़िता लक्ष्मी बेगम उर्फ हाजरा बीबी ने अपने पति मिनारूल मल्लिक, देवर दुलाल मल्लिक, मोती मल्लिक, ननद सामनुरी खातून, ससुर दाऊद मल्लिक और सास फुलू बीबी के खिलाफ दहेज प्रताड़ित करने एवं पति के द्वारा तीन तलाक देने के आरोप में स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!