Search

April 27, 2026 8:38 am

जनजातीय गौरव दिवस सह झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर एबीवीपी के द्वारा एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाईस्कूल खेल मैदान में बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस सह झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर इकाई के द्वारा बुधवार को एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित एवं समाजसेवी मांझी हांसदा द्वारा बिरसा मुंडा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए उद्घाटन किया गया. वही समाजसेवी मांझी हांसदा ने भगवान बिरसा मुंडा जी को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी जनजातीय समाज के हक के लिए हमेशा लड़ते रहे और वह चाहते थे, कि जनजातीय समाज अपनी संस्कृति को बचाए रखें. साथ ही साथ वह उन्हें आगे बढ़ते हुए देखना चाहते थे. वही प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया. जिसमें फाइनल बाबुदाहा और नार्गिटोला के बीच रोमांचक खेल खेला गया. जिसमे बाबूदहा टीम ने नार्गिटोला टीम को 2-1 से हराकर बाबुदहा जीत हासिल की. दोनों ही टीमों को समाजसेवी मांझी हांसदा एवं महेशपुर के उद्योगपति व समाजसेवी राजेश अग्रवाल के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विश्वविद्यालय संयोजक बम भोला उपाध्याय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पांडेय, अंकित साह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल मिश्रा, जनजातीय प्रमुख रायसेन मरांडी, राजन हेंब्रम, बिक्की राय, जीत साहा, विवेक गुप्ता, शिवशंकर भगत, थाने के एसआई मुकुल भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष साधन झा, मनोज सिंह, सनोत मुर्मू सहित अन्य सदस्य व सैकड़ो दर्शक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!