Search

April 20, 2026 12:15 am

दूसरे दिन 322 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । 5 दिसंबर को रेल कर्मचारियों ने मतदान कि दूसरे दिन 322 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया ।पाकुड़ संख्या 28 पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन एवं ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के कार्यकर्ता सक्रिय रहते हुए शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में काफी मदद की । मतगणना की तिथि 10 दिसंबर 2024 को तय की गई है । मतगणना की प्रक्रिया में चारों मंडल के मतों को मिलाकर विजेता कर्मचारी संगठन की घोषणा की जाएगी ,जिस संगठन को कुल वैध मतों का 35% मत प्राप्त होगा , वही संगठन रेलवे में मान्यता प्राप्त करेगी एवं वैध रूप से वही संगठन कर्मचारी कल्याण संबंधी विषयों पर पदाधिकारी से चर्चा एवं आधिकारिक बैठक कर सकेगी । मौके पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के सहायता केंद्र पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के गौतम यादव दयाशंकर प्रसाद , निरंजन कुमार ,अमर कुमार मल्होत्रा विक्रम भारती , कुंदन कुमार सुदर्शन यादव ,अखिलेश कुमार चौबे ,संजय कुमार ओझा ,निलेश प्रकाश , बिहारी कुमार ,गुंजन कुमार कलीम अंसारी, कुमार विकास ,रामकुमार यादव संदीप दत्ता , बॉबी शेख सुधीर कुमार आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

img 20241205 wa00231795936286480600998

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!