अभी तक नही हो पाई शव की पहचान।
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सितपहाडी माइंस क्षेत्र में रविवार दोपहर को पत्थर लदे ट्रक से कुचले जाने से एक व्यक्ति की तत्काल मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही थाना के एएसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिसबल ने शव और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन क्षेत्र के बन्द पड़े खदान के निकट पत्थर लदे ट्रक संख्या बीआर 11 एस 1971 खड़ा था। जो मधेपुरा (बिहार) जाने वाला था। ट्रक के नीचे जमीन में एक व्यक्ति सोया हुआ था। सम्भवत चालक ने ट्रक के नीचे कोई व्यक्ति सोया हुआ है , जो जान नही पाया व ट्रक को स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। जिससे सोए हुए व्यक्ति का सर बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई। वही इस घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस इस मामले को लेकर स्थानीय लोगो से भी सघन पूछताछ किया , तत्पश्चात् शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वही वाहन को जब्त कर लिया गया है।






