Search

May 17, 2026 3:29 am

जेसीबी मशीन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत।

बजरंग पंडित

पाकुड बीते रात नगर थाना क्षेत्र बाईपास मौलाना चौक के समीप एक जेसीबी मशीन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार जेसीबी मशीन रफ्तार से चलाई जा रही थी जिसके कारण जेसीबी मशीन का पिछला हिस्सा बोकेट वाला बूंब काफी हिल रहा था तभी अचानक पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार कलिकापुर निवासी जाकिर,28 वर्ष को जेसीबी मशीन का बुंब लग गया जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाना प्रभारी को दी एवं घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेजा,पुलिस के द्वारा जेसीबी मशीन को जप्त कर थाना लाया गया है।मंगलवार सुबह सूचना प्राप्त हुई घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई,नगर थाना पुलिस ने बताया की मामले की जांच कर जेसीबी मशीन के मालिक के ऊपर मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!