विजय हांसदा ने सिर्फ अपना विकास किया है, जनता से कुछ भी छिपा नहीं,जनता सब जानती है: पूर्व मुखिया
राजकुमार भगत
पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत मनिरामपुर में महिला समूह का एक बैठक मनीरामपुर में हुआ जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया मुसम्मत अखतरा बानो ने की, उन्होंने सभी महिलाओं से एकजुटता दिखाते हुए राजमहल लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के पक्ष में वोट करने का सभी से आह्वान किया और कहा कि घर-घर जाकर लोकसभा निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम का चुनाव चिन्ह कैंची छाप जो 13 नम्बर पर है उसी में वोट देना है। मनिरामपुर एवं आसपास के गांव में महिला समहू लोबिन हेम्ब्रम के पक्ष में बैठक की एवं जनसंपर्क करना चालू कर चुकी है। पूर्व मुखिया मोसमत अखतरा बानो ने कहा कि झामुमो सांसद विजय हांसदा जनता को धोखा ही दिया है बड़े बड़े वादे करने के बाद भी क्षेत्र में नजर नहीं आए ऐसे सांसद से क्या उम्मीद किया जा सकता है। पूर्व मुखिया ने कहा कि इस बार सभी महिलाएं शपथ ले लें की निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम को भारी मतों से विजयी बना कर रहेंगे। पूर्व मुखिया श्रीमती बानो ने कहा इसबार राजमहल लोकसभा का जनता बदलाव चाह रही है और चाहना भी चाहिए क्योंकि 10 वर्षो में क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ है सिर्फ अपना विकास विजय हांसदा ने किया है, कोयला, बालू, पत्थर एवं ठीकेदारी कार्य सब यही करेंगे या अपने खास लोगो से कराएंगे। जनता को सब पता है। मुस्लिम आदिवासी इसबार ठान चुका है, विजय हांसदा जी जितना ताकत लगा ले इसबार आपको हारना तय है। जनता लोबिन हेम्ब्रम को जिताने का संकल्प लिया, कहा कि वोट इसबार बर्बाद नही होने देंगे ताला मरांडी एवं विजय हांसदा को राजमहल लोकसभा से हरा के दम लेंगे एवं लोबिन हेम्ब्रम को भारी मतों से जिताएंगे। विजय हांसदा जी अपने भाषण में सिर्फ केंद्र और राज्य की बात करते है, 10 वर्षो के अपने लंबे कार्यकाल के बारे में नहीं बताते है जब कि सच्चाई यही है इस 10 साल में अपने इस क्षेत्र के मतदाताओं से बिल्कुल दूर रहे। 10 वर्षो से राजमहल लोकसभा की जनता त्राहिमाम है।





