लॉटरी माफिया के बड़े रहनुमा चंदन जो उठाते है हर महीना जिम्मेदार के इशारे पर महीना।
बजरंग पंडित
पाकुड मालपहाड़ी थाना क्षेत्र पर फर्जी एटीएम लॉटरी की बिक्री अब खुले आम की जा रही है,थाना क्षेत्र का कोई ऐसा इलाका छोड़ा नहीं लॉटरी माफिया ने जहां एटीएम लॉटरी की बिक्री नही हो रही हो, झारखंड में प्रतिबंधित किसी भी तरह की लॉटरी बेचना अपराध है यह सभी जानते हैं लेकिन मोटी कमाई के लालच में लोग अंधे हो जाते हैं जिनके साथ जिम्मेदार भी खूब खुल कर देते हैं आखिर बात तो मोटी कमाई का है तो साथ क्यों ना दे जिम्मेदार,यही कहानी यथार्थ हो रही है मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में इन दिनों, सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार मालपहाड़ी के जिम्मेदार के इशारे पर लॉटरी माफिया का सीना चौड़ा हो गया है काफी दम दिखा रहे हैं खुलेआम लॉटरी बेच रहे हैं, हर चौक चौराहे पर लॉटरी माफिया के एजेंट लॉटरी बेचते हुए खुले आम नजर आते है, खबर तो यह भी है मोटी कमाई के चक्कर में जिम्मेदार अपना फर्ज भूल गए हैं सीता पहाड़ी, नगरनवी और भी मालपहाड़ी के कई इलाके हैं जहां से लाखों रुपए महीना का राजस्व प्राप्त होता है माल पहाड़ी के जिम्मेदार को लॉटरी माफिया की तरफ से,अब इसे राजस्व समझे या टेबल के नीचे की कमाई समझे यह तो जिम्मेदार ही जाने क्योंकि झारखंड में लॉटरी प्रतिबंधित है सरकार को लॉटरी से कोई लेना-देना नहीं इसके बावजूद जिम्मेदार कानून की धज्जियां उखड़ते हुए अवैध लॉटरी माफिया को संरक्षण देते हुए नजर आते हैं।नगरनवीं के सरत मास्टर,पिंटू, आसिश, बुलेट राजा,और भी कई जो थाना क्षेत्र पर फर्जी एटीएम का कारोबार चला रहे है,और यह संभव नही कि जिम्मेदार जानते न हो,क्योंकि इससे पहले ऐसा खुलकर कभी नही हुआ जो अब हो रहा है,आखिर हो क्यों न सबका साथ सबका विकास।थाना क्षेत्र में बिक रहे एटीएम लॉटरी संबंधित थाना प्रभारी सुखदेव साहा से फोन के माध्यम से पूछा गया तो थाना प्रभारी के द्वारा रिपोर्टर से ही नाम पूछा गया की आप नाम बताएं हम करवाई करेंगें,रिपोर्टर द्वारा जब नाम बताया गया तो थाना प्रभारी ने कहा जांच कर आगे की करवाई करेंगे कह बात को टाल दिया गया।






