Search

May 1, 2026 12:16 am

रांची में कांग्रेस का संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, झारखंड प्रभारी के. राजू बोले मज़बूत संगठन ही सशक्त लोकतंत्र की नींव।

रांची | राजधानी रांची में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने भाग लिया। इस राज्यस्तरीय शिविर में प्रदेशभर से आए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। श्री राजू ने अपने संबोधन में कहा कि मज़बूत संगठन ही सशक्त लोकतंत्र की असली नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जमीनी स्तर पर जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम ने भी झारखंड प्रभारी के. राजू से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य संगठन को नई ऊर्जा देना, कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ना और सांगठनिक एकता को सुदृढ़ करना था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!