Search

April 20, 2026 6:12 am

अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर संधारणीय भविष्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में आज पाकुड़ सदर प्रखंड पाकुड़ के सभागार में आज 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डालसा सचिव अजय कुमार गुड़िया ने बताया कि यह दिन समाज और विकास के हर स्तर पर विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं में विकलांग व्यक्तियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के बारे में है। उनका अधिकार दिलाने में हम सबों की ज़िम्मेदारी है सरकारी योजना , दिव्यांग प्रमाण पत्र समेत अन्य मिलने वाली सुविधाओं में अपना योगदान दे। । बीपीएम ने कहा कि स्वास्थ्य असमानताएँ इस बात की कड़ी याद दिलाता है कि विकलांग लोगों को अक्सर पीछे छोड़ दिया जाता है और सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण हासिल करने के लिए विकलांग लोगों की सार्थक भागीदारी और सशक्तिकरण की आवश्यकता होती है। वहीं बीपीओ अजीत मुर्मू ने आज के इस दिवस पर
दिव्यांग लोगों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक की। मौके पर प्रखंड कर्मी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत समेत भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

img 20241203 wa00045506585088070618826

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!