सतनाम सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो मोइनुद्दीन, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला एसबीआई बैंक के उप महाप्रबंधक पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।
आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने उपस्थित सभी संबधित विभाग के अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहां ऐसे मामलों का निपटारा किया जाता है जो सुलहनीय समझौते के आधार पर सुलझाए जा सकते हैं. इसमें सुलह योग्य आपराधिक वाद, पारिवारिक/वैवाहिक विवाद, बैंक रिकवरी, सिविल वाद, मनरेगा, बिजली बिल, चेक बाउंस और मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता है एवम् ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार पर सुलझाया जा सके। असहाय, कानूनी की जानकारी के अभाव दूर दराज गांव के सुदूरवर्ती इलाको के लोगों को राष्ट्र लोक अदालत के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाने वैसे वादी प्रतिवादी को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाने उनकी समस्या को दूर करने वाद को अधिक से अधिक संख्या में निष्पादन करने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। आखरी पायदान तक के लोगों तक न्याय की किरण पहुंचे इस पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता फैलाने से संबंधित अहम जानकारी दी गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल आठ बेंचों का गठन किया गया जिसमें कुल 7,662 वाद का निष्पादन किया गया साथ ही कुल 1,57,03,555=00 रुपए का समझौता कराया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि , अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद ,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी , सचिव अजय कुमार गुड़िया अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ, डिप्टी चीफ, सहायक, संबधित बैंको के अधिकारी, पैनल अधिवक्तागण , मीडिएटर, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स समेत वादी प्रतिवादी उपस्थित रहे।





