40 क्विंटल धान जलकर हुआ राख,किसान की जमापूंजी होती है धान।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के सुरज बेड़ा पंचायत के सुरज बेड़ा गांव में मंत्री हेंब्रम के खलियान में रखा सारा धान जल कर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुरज बेड़ा निवासी मंत्री हेंब्रम का 40क्विंटल धान खेत से काटकर खलियान में रखा था किसी अज्ञात लोगों ने रात में खलियान में रखा धान के पल्ला में आग लगा दिया जिसके कारण सारा धान सहित पुआल भी राख में तब्दील हो गया। इसकी जानकारी घर वालो तब हुआ जब उनकी पत्नी संझली सोरेन खलियान पहुंची। आग लगने की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि सिलभान किस्कू, सीआई अनिल पहाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच कर घर वालों से जानकारी प्राप्त किया। हालाकि आग लगने की सटीक जानकारी किसी को नहीं हैं। संझली सोरेन ने बताया कि मेरे पति घर पर नहीं है काम के लिए बंगाल गया हुआ है जिसका फायदा उठाकर किसी ने दुश्मनी से आग के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया अब हमारे पास खाने को कुछ नहीं बचा है एक साल का मेहनत सब बेकार हो गया उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग किया हैं। इधर बीडीओ ने कहा जांच किया जा रहा है। रिपोर्ट जिला भेजा जाएगा।





