Search

October 20, 2026 1:14 am

लोबिन हेम्ब्रम के कैंची छाप को जिताने के लिए पहाड़िया समाज हुए एकजुट: बीबेक मालतो

राजकुमार भगत

लिट्टीपाड़ा: लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नवाडीह पंचायत के गुड़ापहाड़ में बोरियो विधायक सह निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के पक्ष में बैठक किया गया । लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 10 पंचायत के पहाड़िया कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे। बिबेक मालतो ने कहा है की देश जबसे आजाद हुआ है तब से आज तक पहाड़िया समाज का कुछ बिकास नही हुआ है। क्योंकि आज भी पहाड़िया समाज के लोग 2 km पानी के लिए जाना पड़ता है। रोड बना हुआ नही है।गांव मैं गाड़ी नही घुसता है।स्वास्थ जब बिगड़ जाता है तो खटिया मैं टांगकर हॉस्पिटल पहुंचाते है। इससे ज्यादा दुख की किया बात हो सकता है।जो नेता जीतता है वो सिर्फ और सिर्फ अपना कंपनी के बारे मैं सोचते है।हमलोग कहां जाए इसलिए पहाड़िया समाज इसबार लोबिन हेंब्रम को जिताकर दिल्ली भेजने का काम करेंगे। इस बैठक मैं लोबिन हेम्ब्रम का पुत्र अजय हेम्ब्रम भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि इसबार राजमहल लोकसभा का जनता बदलाव चाह रहा है। इस लहर मैं आपलोग सभी समर्थन दिए है। जैसे आपलोग समर्थन दिए वैसे आपलोगों को आश्वाशन देता हूं की बिजली,पानी,रोड,स्वास्थ के उपर सबसे ज्यादा ध्यान देंगे।और साथ ही साथ कार्यकर्ता को टिप्स दिए की घर घर जाकर लॉबिन हेंब्रम जी को जिताने के लिए लग जाए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता टोली बनाकर प्रचार करे सच्चाई को बताए और इस बार जीत निश्चित है हमलोग का खुद लोबिन हेंब्रम बनकर जनता के बीच जाएं।और घर घर जाकर विश्वास दिलवाना होगा की एक बार लोबिन हेंब्रम जी को कैंची छाप मैं वोट दें उसके बाद विकास देखें।आज के बैठक लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 10 पंचायतों से लोबिन हेंब्रम जी के समर्थक जमा होकर एक स्वर में समर्थन देने का संकल्प लिया और भारी मतों से जिताने के लिए संकल्प लिया। पिछले 10 वर्षो की तुलना में कितना विकास हुवा है उसपर जनता को बताए।
बैठक में अजय हेंब्रम,पूर्व मुखिया बिबेक मालतो इकरामुल अंसारी मार्क बास्की अभिनाश मालतो महेश मालतो सुलेमान मालतो मेशानाथ मालतो रोबिन मालतो बासु पहाड़िया साहेबराम मडेया और दर्जनों कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!