Search

July 18, 2026 12:05 am

साईं भक्ति में सराबोर हुआ पाकुड़, ‘श्री साईं प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य अभिनंदन

पाकुड़। आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से निकली ‘श्री साईं प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा इन दिनों पाकुड़ जिले में श्रद्धा और आस्था का संदेश बिखेर रही है। सोमवार से जिले में शुरू हुई इस आध्यात्मिक यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पुष्पवर्षा कर साईं बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
रांची और धनबाद होते हुए पाकुड़ पहुंची रथ यात्रा शुक्रवार को महेशपुर, मोहनपुर, किस्मत, कदमसार, झिकरहट्टी और छोटी अलीगंज सहित कई क्षेत्रों से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच रथ का स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री सत्य साईं सेवा संगठन के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने यात्रा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन ने बताया कि रथ यात्रा का उद्देश्य श्री सत्य साईं बाबा के प्रेम, सेवा, करुणा और मानवता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। पाकुड़ जिले का भ्रमण पूरा करने के बाद ‘श्री साईं प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा अपने अगले पड़ाव साहिबगंज के लिए रवाना होगी। यात्रा ने जिले में आध्यात्मिक माहौल का संचार करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और सेवा का संदेश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!