Search

March 22, 2026 10:43 am

बिजली पानी को लेकर पाकुड़ विधायक गंभीर, शीघ्र होगा समस्या का समाधान

राजकुमार भगत

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम ने सर्किट हाउस सभागार में जलापूर्ति एवं बिजली की समस्या को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। विधायक ने खराब पड़े सभी जलमीनार को शीघ्र मरम्मति करने का निर्देश पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि एक माह के अंदर सभी जलमीनारों को ठीक कर दिया जाएगा। साथ ही चापानल के लिए तीन टीम लगातार कार्य कर रही है । वही प्रशासक, नगर परिषद को निर्देश दिया गया की आवश्यकतानुसार तत्काल पांच टैंकर एवं एक ट्रैक्टर जिला प्रशासन की मदद से क्रय कर तत्काल रूट लाइनिंग बनाकर सभी वार्डों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सप्लाई वाटर के लिए कनेक्शन हेतु सभी आवश्यक सुविधा सुनिश्चित की जाए। विधायक ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि बिजली से संबंधित सूचना प्राप्त होते ही नियमानुसार तत्काल ठीक करायें तथा जले हुए ट्रांसफार्मर को बदला जाना तथा तार बदलने आदि का रोड मैप तैयार कर निर्धारित समय सीमा के अनुसार सुनिश्चित करे। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी के सभी अभियंता एवं विद्युत विभाग के अभियंता उपस्थित थे।
आम लोगों की प्रतिक्रिया है कि बिजली एवं पानी की किल्लत मार्च के प्रथम दिवस से शुरू हो जाती है । आज 6 अप्रैल है। एक महीना बाद 6 मई से हल्का-फुल्का बारिश शुरू हो जाती है। उनकी तैयारी पहले से क्यों नहीं की ?

विधायक बिजली पानी के लिए गंभीर

बिजली पानी की समस्या को देखते हुए पाकुड़ विधायक निसात आलम गंभीर है। इन विभागों की मनमानी को लेकर विधायक ने बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश एवं गाइडलाइन जारी किया है। इससे जनता में खुशी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर