राजकुमार भगत
पाकुड़: झारखंड राज्य में नगर निकाय चुनाव की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग द्वारा पहले ही अधिसूचना जारी की जा चुकी है और गजट में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। इसी कड़ी में अब पाकुड़ नगर परिषद में पार्षदों के लिए आरक्षित सीटों की सूची भी जारी कर दी गई है। सूची के अनुसार, पाकुड़ नगर परिषद के 21 वार्डों में महिला वर्ग के 8, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के एक-एक, पिछड़ा वर्ग के लिए 3, और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 5 सीटें आरक्षित की गई हैं। नगर परिषद का अध्यक्ष पद 2026 के लिए सामान्य वर्ग की महिला के लिए अनारक्षित रखा गया है। पार्षदों की आरक्षित सीटों की घोषणा के बाद से ही उम्मीदवार बनने की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सभी की निगाहें अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद के पदों पर टिकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस माह के अंत तक चुनाव की तिथि की घोषणा हो सकती है।
नगर परिषद क्षेत्र को कुल 21 वार्डों में विभाजित किया गया है। मतदान के लिए 39 केंद्र बनाए जाएंगे और संभावित मतदाताओं की संख्या 36,796 है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने 16 कोषांग भी गठन किए हैं।
वार्डवार आरक्षित सीटें इस प्रकार हैं:
वार्ड 1: अनुसूचित जनजाति (अन्य)
वार्ड 2: अनुसूचित जाति (अन्य)
वार्ड 3: अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अन्य)
वार्ड 4: अनारक्षित (महिला)
वार्ड 5: अनारक्षित (अन्य)
वार्ड 6: अनारक्षित (महिला)
वार्ड 7: अनारक्षित (महिला)
वार्ड 8: पिछड़ा वर्ग (अन्य)
वार्ड 9: पिछड़ा वर्ग (अन्य)
वार्ड 10: अनारक्षित (अन्य)
वार्ड 11: अनारक्षित (अन्य)
वार्ड 12: अनारक्षित (अन्य)
वार्ड 13: अनारक्षित (अन्य)
वार्ड 14: अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अन्य)
वार्ड 15: अनारक्षित (महिला)
वार्ड 16: आरक्षित (अन्य)
वार्ड 17: अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अन्य)
वार्ड 18: अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला)
वार्ड 19: पिछड़ा वर्ग (महिला)
वार्ड 20: अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला)
वार्ड 21: अनारक्षित (महिला)
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच अब राजनीतिक गतिविधियाँ भी तेज हो गई हैं। सभी दल और स्थानीय नेता अब अपने उम्मीदवार तय करने में जुट गए हैं।





