बजरंग पंडित
लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आमचुनाव 2024 अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में पाकुड़ की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी।
शांतिपूर्ण और शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए पाकुड़ जिला प्रशासन कृत-संकल्पित है। अपने सामाजिक दायित्व का वहन करते हुए आज दिनांक 27 मई को पाकुड़ पॉलिटेक्निक द्वारा “मतदाता जागरूकता बाइक रैली” का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत महेशपुर, पाकुड़िया और अमड़ापाड़ा की आम जनता को आगामी 1 जून को मतदान करने हेतु जागरूक और सजग किया गया। माननीय उपयुक्त मृत्युंजय बरनवाल के आदेशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन पाकुड़ पॉलिटेक्निक के द्वारा स्वीप कोषांग के अंतर्गत किया गया जिसमें संस्थान के मुख्य प्रशाशनिक पदाधिकारी निखिल चंद्र के साथ सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बारे में बताते हुए पाकुड़ पॉलिटेक्निक के निदेशक श्री अभिजीत कुमार ने “पहले मतदान फिर जलपान” का नारा दिया और कहा कि पाकुड़ पॉलिटेक्निक सदैव अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन इसी प्रकार करता रहेगा।






